Sunday 2 February 2014

भारत में मोनो रेल की शुरुआत हुई

आज 1 फरवरी,2014 को मुम्बई में मोनो रेल के पहले चरण (चेम्बूर से वडाला तक,8.93 किमी लम्बा) के उदघाटन के साथ ही भारत में मोनो रेल की विधिवत शुरुआत हो गई।पूरी परियोजना चेम्बूर से जैकब सर्किल तक कुल 19.17 किमी लम्बाई की होगी जो विश्व में दूसरी सबसे लम्बी दूरी की मोनो रेल परियोजना होगी।जापान में ओसाका मोनो रेल कॉरिडोर 23.8 किमी का है और टोकियो 16.9 किमी का। अतः मुम्बई,टोकियो को तीसरे स्थान पर कर देगी।
       किफ़ायत  के मामले में भी मुम्बई मोनो रेल परियोजना कहीं आगे है। ओसाका मोनो रेल परियोजना की लागत ₹ 12690 करोड़ है,जबकि मुम्बई मोनो रेल परियोजना ₹3000 करोड़ लागत की है। किराये  के मामले में भी मुम्बई मोनो रेल का टिकट न्यूनतम ₹ 5 से अधिकतम ₹ 19 का ही पड़ेगा,जबकि ओसाका मोनो रेल का किराया 2 से 4.5 अमेरिकन डॉलर का पड़ता है जो बहुत अधिक है।

Saturday 1 February 2014

एड्स (HIV-1) से बचाव का रास्ता खुला

जर्मनी के हेल्महोल्तज जेन्ट्रम मनचेन के वैज्ञानिको ने खोज की है कि दक्षिण अफ्रीकी जेरेनियम पौधा HIV-1 के खात्मे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पौधे की जड़ों का अर्क HIV के सबसे व्यापक प्रकार को निष्क्रिय व मानव कोशिकाओं को ख़तरनाक वायरस के हमले से बचा सकता है।
       HIV-1 के विरुद्ध किसी पौधे से बनाई जाने वाली पहली दवा होगी।

Friday 24 January 2014

मोदी और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति

 अलग-अलग opinion polls में बीजेपी + को लगभग 200 सीटों पर विजयी बताया जा रहा है।नरेन्द्र मोदी के लिए ये चुनाव आर या पार की लड़ाई साबित हो सकते हैं। यदि वो इन चुनावों में जीते तो दिल्ली के सिरमोर बन जायेंगे और हारे तो राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय परिदृश्य से गायब हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने राजनीतिक जीवन के सबसे कठिन समय में विरोधियों से जूझना पड़ सकता है।इससे बचने का मोदी के पास एक मात्र रास्ता है कि वे अपने राजनीतिक विरोधियों पर पूरी तरह से टूट पड़े और सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में उनका सूपड़ा साफ़ करके लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करें।

Saturday 31 August 2013

संदेश 1

आज हमारे देश की तरक्की और समृधि के लिए युवाओ की आवश्यकता है ,जो राष्ट्र के चहुमुखी विकास में योगदान  सकें। वो किसी भी विधा के हो सकते  हैं ;चाहे वो डॉक्टर हों ,इंजीनियर हों ,समाजसेवी हों ,अध्यापक हों ,उद्योगपति हों या किसी अन्य विधा से जुड़े हो सकते हैं। बस हमारे देश की उन्नति में योगदान दे सकें।

संदेश 2

 इंडिया एक प्यारा देश है। इस देश  के लोग भी अच्छे हैं। भारत मेरा  देश है।  मैं इसकी  मिट्टी को प्रेम करता हूँ। 

संदेश 3

आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी और अशिक्षा। इस समस्या से निपटे बिना देश की तरक्की अधूरी है। हमारे राजनेता इस समस्या को गंभीर तो मानते हैं परन्तु कोई उपाय नहीं करते। आज के युवा को अपनी बुद्धि का उपयोग करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना है। 

Wednesday 14 August 2013

AT LAST TOGETHER, BEFORE THE EVE OF INDEPENDENCE DAY

Today,In Indian Parliament a resolution was passed against Pakistan's attrocities,LoC actions and also against their wrongful wish to divide India in several Pakistans.At last, all the politicians came under one umbrella.